अन्य

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी ने 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

लखनऊ: 73वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2022) के अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने लोगों के सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की है.

सीएम योगी ने ट्वीट करके कहा है कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. हमारा गणतंत्र, उत्कृष्ट लोकतांत्रिक मूल्यों व भारतीय संविधान के प्रति अखण्ड निष्ठा और हमारी विविधता में एकता की समेकित अभिव्यक्ति है. आइए, हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण हेतु संकल्पित हों. जय हिंद!

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button