विदेश

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट को मिलेगी पहली अश्वेत महिला न्यायाधीश, जो बाइडेन ने दी जानकारी

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह फरवरी के अंत तक अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में पहली काली महिला न्यायाधीश को नियुक्त करेंगे। बाइडन ने व्हाइट हाउस में हुए एक कार्यक्रम में यह घोषणा की। बाइडन ने सेवानिवृत होने जा रहे न्यायाधीश स्टीफन ब्रेयर की तारीफ की और कहा कि उनकी जगह लेने वाले न्यायाधीश की तलाश शुरू कर दी गई है। बाइडन ने वादा किया कि ब्रेयर की जगह किसी योग्य व्यक्ति को न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह संभावित उम्मीदवार के बारे में अध्ययन कर रहे हैं। बाइडन ने कहा, मैंने फैसला किया है कि मैं जिस व्यक्ति को नियुक्त करूंगा वह असाधारण योग्यता, चरित्र और सत्यनिष्ठा वाला व्यक्ति होगा। और वह व्यक्ति संयुक्त राज्य अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त होने वाली पहली काली महिला होगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button