उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 19 उम्मीदवारों की छठी लिस्ट

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने 19 प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी की है. आप ने 1 डॉक्टर, 5 ग्रैजुएट, 3 एलएलबी, 1 पोस्ट ग्रैजुएट और 9 12वीं पास प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा है. आम आदमी पार्टी ने भी वर्गों को समान मौता दिया है. पार्टी (AAP) की तरफ से कहा गया है कि सामान्य वर्ग के 9, ओबीसी के 3, एससी के 7 उम्मीदवारों को मौका दिया है. आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने यूपी चुनाव के लिए 4 उम्मीदवारों को बदल दिया है.

बांदा, सीतापुर, म‌ऊ और हाथरस विधानसभा के लिए घोषित उम्मीदवारों को पार्टी ने बदल दिया है. AAP ने बांदा के तिंदवारी, हाथरस के सिकंदराराव, सीतापुर के बिसवां और मऊ की मधुबन सीटों के उम्मीदवार बदले हैं. साथ ही नए प्रत्याशियों की लिस्ट भी जारी की है. AAP विधानसभा चुनावों के लिए यूपी में अभी तक 302 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है.

क्रम संख्या विधानसभा सीट प्रत्याशी
1 नानपारा तनवीर अफसर
2 बिंदकी विकास त्रिवेदी
3 फतेहपुर ब्रजभान प्रजापति
4 हमीरपुर राजेश कुमार बाजपेयी
5 राठ प्रमोद कुमार
6 गोपामऊ रुद्र प्रताप शाही
7 सांडी एसके वर्मा
8 माधौगढ़ रामजी दीक्षित
9 रामजी दीक्षित विजय कुमार पाठक
10 मऊरानीपुर मोहन लाल सिंधार्य
11 तिरवा गीता देवी
12 सिकंदरा नीरज कुमार दीक्षित
13 चायल धर्मराज त्रिपाठी
14 मोहम्मदाबाद गोहना अंकित कुमार राव
15 छानबे मुन्नालाल निर्मल
16 बरखेड़ा आशीष गुप्ता
17 पुरानपुर कमलेश कुमार
18 रायबरेली गौरव सिंह
19 ऊंचाहार राहुल सिंह यादव

 

 

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button