ताज़ा ख़बरमनोरंजन

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा की अगली फिल्म ‘Mister Mummy’ का हुआ ऐलान, एक्टर बनेंगे प्रेग्नेंट पिता

रितेश देशमुख अपने अलग-अलग किरदारों के लिए पहचाने जाते हैं. उनका काम उनकी पहचान है. कॉमेडी की दुनिया में तो उन्हें खूब वाहवाही मिलती है. उन्हें हमेशा हम कुछ नया और अलग करते देखते हैं. रितेश पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर जेनेलिया के साथ फैंस को हिंट दे रहे थे कि कोई गुड न्यूज आने वाली है. पर लोगों को उम्मीद नहीं थी कि गुड एक फिल्म के रूप में आएगी. रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा (Genelia D’Souza) की अगली फिल्म ‘मिस्टर मम्मी’ (Mister Mummy) का ऐलान उसका पोस्टर रिलीज करके किया गया है. इस फिल्म में रितेश ने फिर से एक बार दर्शकों को चौकाया है. वो इस बार प्रेग्नेंट पिता की भूमिका में नजर आए हैं. फिल्म के पोस्टर में दोनों प्रेग्नेंट नजर आ रहे हैं. ये पहली बार ही होगा जब इतनी बड़ी फिल्म इस विषय पर बन रही है.

भूषण कुमार की फिल्म में प्रेग्नेंट पुरूष की भूमिका निभाएंगे रितेश

नारी शक्ति, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति है. ऐसा कहा जाता है कि बच्चे को जन्म देना  सबसे कठिन अनुभवों में से एक है. सोचिए क्या होगा जब एक आदमी प्रेगनेंट हो जाए तो? रितेश और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी के साथ रोलर कोस्टर राइड के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि यह जोड़ी अब फ़िल्म मिस्टर मम्मी में नज़र आनेवाली है. इस कॉमेडी ड्रामा की पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाएगी, और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी.

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे जोड़े के इर्द गिर्द घूमती है जिनकी विचारधार जब बच्चे की बात आती है तो एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है. लेकिन नियति ने इन चाइल्डहुड स्वीटहार्ट के लिए  कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और अहसासों की ऊबड़-खाबड़ सवारी के साथ कुछ और ही योजना बनाई है! ‘ प्यार के इस ‘श्रम’ से अप्रत्याशित की अपेक्षा करें, मिस्टर मम्मी!

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ प्रस्तुत करते है टी-सीरीज़ फ़िल्म्स और हेक्टिक सिनेमा प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म मिस्टर मम्मी. शाद अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, शाद अली और शिव अनंत करेंगे.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button