देशबड़ी खबर

श्रीनगर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

जम्मू कश्मीर में शनिवार को यहां सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने रात में शहर के जकुरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि जब सुरक्षा बल इलाके में तलाश अभियान चला रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि आतंकवादी लश्कर-ए-तैयबा से संबद्ध ‘द रेसिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) से थे। आतंकवादियों में से एक 29 जनवरी को अनंतनाग में एक हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद गनी की हत्या में शामिल था।

कश्मीर के आईजीपी ने ट्वीट किया, ‘‘आतंकवादी संगठन लश्कर/टीआरएफ के दो आतंकवादियों को श्रीनगर पुलिस ने मार गिराया। मारे गए आतंकवादियों में से एक इखलाक हाजम अनंतनाग के हसनपोरा में हाल में की गई हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या में शामिल था।’’ कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से दो पिस्तौल सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button