उत्तर प्रदेशलखनऊ

PWD ठेकेदार राकेश पांडे के ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बिल्डर, नेताओं के ठिकानों में आयकर विभाग की छापेमारी के दौर जारी है. गोंडा के रहने वाले ठेकेदार राकेश पांडे के गोंडा और लखनऊ स्थित घर पर शनिवार को आयकर विभाग ने छापेमारी की है. राकेश लोक निर्माण विभाग का ए श्रेणी का ठेकेदार हैं.

शनिवार को सुबह आयकर विभाग की टीम ने गोंडा में राकेश के दो अलग अलग ठिकानों में छापेमारी करने के साथ लखनऊ में लक्ष्मणपुरी स्थित मकान में छापेमारी की है. लखनऊ स्थित आलीशान मकान में एक दर्जन आयकर अधिकारी मौजूद है व दस्तावेज खंगाल रही है। मौके पर भारी संख्या में स्थानीय पुलिस भी मौजूद है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button