उत्तराखंड

उत्तराखंड की हाई प्रोफाइल सीटों पर हो सकता है धनबल का खेल, चुनाव आयोग के रडार पर आई 7 विधानसभा सीटें

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही दिनों का समय बचा है. ऐसे में ये चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, जहां प्रदेश की 7 हाईप्रोफाइल विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार रुपए का खेल कर सकते हैं. इस दौरान चुनाव आयोग ने इन सभी सातों सीटों को अपने रडार पर ले लिया है. वहीं, बीते साल 2017 के मुकाबले इस चुनाव में अब तक चुनाव आयोग दोगुनी रकम और शराब की बरामद की जा चुकी है.

दरअसल, उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चुनाव आयोग ने अपने सर्वे के बाद इन सभी 7 सात विधानसभा सीटों को धनबल के इस्तेमाल की प्रबल संभावना मानते हुए चिन्हित किया है. उन्होंने बताया कि इनमें कुमाऊं की सितारगंज, काशीपुर, बाजपुर, हल्द्वानी और लालकुआं सीट शामिल हैं, जबकि गढ़वाल मंडल की चकराता और हरिद्वार विधानसभा सीटें भी शामिल हैं.

हाई प्रोफाइल सीटों को लेकर चुनाव आयोग हुआ सक्रिय

वहीं, अगर उम्मीदवारों के अनुसार देखे तो सितारगंज में पूर्व सीएम विजय बहुगुणा का बेटा सौरभ बहुगुणा, बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, लालकुआं में पूर्व सीएम हरीश रावत, चकराता में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, हरिद्वार में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, हल्द्वानी में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश और काशीपुर में हरभजन सिंह चीमा के बेटे त्रिलोक सिंह चीमा चुनाव मैदान में उतरे हैं. हालांकि सामान्य तौर पर कहे तों यह मोटे तौर पर यह सीटें हाई प्रोफाइल होने के साथ ही यहां धनबल की काफी आशंका है. ऐसे में चुनाव आयोग ने यहां टीमें एक्टिव कर दी हैं.

साल 2017 के मुकाबले दोगुनी कैश व शराब की बरामद- चुनाव आयोग

बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में किस तरीक से वोटरों को रिझाने के चलते रुपए और शराब देने की कोशिश की जा रही है. हालांकि इस बात की पुष्टि चुनाव आयोग की अब तक हुई कार्रवाई बता रही है. इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बताया कि पिछले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में महड 6 करोड़ 85 रुपये कीमत की शराब व कैश पकड़े थे. हालांकि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 7 करोड़ 31 लाख रुपए जब्त किए गए थे. वहीं, इस बार अभी तक 12 करोड़ 27 लाख रुपए के कीमत की शराब ओ कैश बरामद किया जा चुका है. जिनमें 3-5 करोड़ कैश, तीन करोड़ दस लाख रुपये कीमत की शराब, चार करोड़ 70 लाख रुपए कीमत की ड्रग्स और लगभग 24 लाख कीमत के गहने शामिल हैं. फिलहाल यहां अभी छह दिन का समय बाकी है, जिससे यह आंकड़ा और तेजी से बढ़ सकता है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button