देशबड़ी खबर

Terrorist Attack in Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के काफिले पर आतंकी हमला, पांच लोग जख्मी

जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में सुरक्षाबलों के संयुक्त दल पर आतंकियों ने हमला किया है. इस हमले में पांच जवान जख्मी हुए हैं. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, इस हमले में एक जवान की हालत गंभीर है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. पुलिस ने हमलवारों की तलाश में पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है और उनकी तलाश शुरू कर दी है.

दरअसल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना दोनों ने आतंकियों के खिलाफ पिछले कुछ महीनों से आतंक विरोधी अभियान छेड़ा हुआ है. इस वजह से आतंकियों के अंदर बौखलाहट देखने को मिल रही है. आतंकी अब छिपकर वार करने लगे हैं. हाल के दिनों में आतंकियों ने पुलिस वाहनों पर ग्रेनेड फेंकना शुरू कर दिया है. इसके अलावा, सुरक्षाबलों के काफिले पर गोलीबारी की घटना भी देखने को मिली है. हालांकि, भारतीय सेना के जवान और पुलिसबल मुंहतोड़ तरीके से आतंकियों को जवाब दे रहा है.

दिसंबर में दो पुलिसकर्मियों की हुई थी हत्या

इससे पहले, उत्तर कश्मीर के बांदीपोरा में दिसंबर में भी आतंकियों ने कायराना हरकत की थी. आतंकियों के कायराना हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर की शाम आतंकवादियों ने गुलशन चौक पर पुलिस के एक दल पर गोलियां चलाईं. गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए और उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई. इस हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा था कि आतंकियों को ढूंढकर ठिकाने लगाया जाएगा.

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा था कि आतंकवादियों और पाकिस्तानी तत्वों को इससे दर्द हो रहा है और जब कोई स्थानीय लोगों और आतंकवादियों के बीच आता है तो वे परेशान हो जाते हैं. डीजीपी ने कहा, पुलिस आतंकवादियों से लोगों की रक्षा के लिए काम कर रही है. पुलिस और सेना, बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल), सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के हमारे जवान संयुक्त रूप से आतंकवादियों को दूर रख रहे हैं. यही उनकी (आतंकवादियों) हताशा है जिसकी वजह से ये हत्याएं हो रही हैं. हम उनको जवाब देंगे.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button