उत्तर प्रदेशकौशांबीबड़ी खबरसियासत-ए-यूपी

चुनाव प्रचार में उतरीं जया बच्चन, भाजपा पर कसा तंज, कहा- ये झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार लगातार जारी है। अब तक चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। पांचवें चरण के लिए वोटिंग 27 फरवरी को होगी। पांचवें चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन चुनावी प्रचार में सिराथू पहुंचे थीं। आपको बता दें कि सिराथू से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। सिराथू में जया बच्चन ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और झूठ बोलने का आरोप लगाया।

जया बच्चन ने कहा कि ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते। उन्होंने आगे कहा कि मैं 15 साल पार्लियामेंट में रहीं हूं, इन्होंने झूठ के सिवाय कुछ नहीं कहा है। जब ये सत्ता में है और जब ये सत्ता में नहीं थे, इन्होंने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर 11 लाख खाली पदों पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन 11 लाख पदोंपर नौजवानों को नियुक्तियां दी जाएंगी।

सपा पर योगी का तंज

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ज़्यादा परिवर्तन और क्या हो सकता है कि जो लोग पहले जेब में तमंचा रखकर राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे भी बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे हैं। सुल्तानपुर में योगी ने कहा कि अब तक 4 चरणों में हुए मतदान के रुझान बताते हैं कि विपक्ष के तमाम नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपने टिकट 11 तारीख के लिए बुक करा दिए हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button