उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

अयोध्या और काशी की तरह मथुरा को भी सजाने का होगा काम, जिसको रोकना है रोक ले आकर: केशव

  • केशव बोले- अखिलेश यादव को इसको लेकर दर्द क्यों होता है, बताए वह भगवान श्री कृष्ण के विरोधी हैं क्या?

लखनऊ। यूपी चुनाव के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मथुरा का मुद्दा उठाया है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक निजी चैनल से बातचीत में इसको लेकर कहा कि हम अयोध्या और काशी की तरह ही मथुरा को भी सजाने संवारने का काम करेंगे। इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर इससे किसी को दिक्कत है तो वह रोक लेगा आकर। विपक्षी वोट के लिए इन स्थलों पर तो जाकर मत्था टेकते हैं लेकिन इनके निर्माण और विकास के लिए कोई कार्य नहीं करते।

बाबा विश्वनाथ के धाम पर भी सभी जा रहे हैं

केशव प्रसाद ने चैनल से बातचीत में कहा कि रामलला की भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा। सभी को राम भक्ति अब ध्यान आ रही। बाबा विश्वनाथ के धाम पर भी सभी जा रहे हैं। पहले प्रयागराज से यदि हम 500 लोग भी एक साथ वहां जाते थे तो बिना लाठी खाए जल नहीं चढ़ा पाते थे।

अखिलेश यादव को इसको लेकर दर्द क्यों होता है

आज बाबा का धाम और उनकी नगरी भव्य बन चुकी है। मेरे कन्हैया की जन्मभूमि मथुरा वृंदावन अगर भव्य बन जाए, बिना विवादित परिसर को छुए वहां भव्य मंदिर बन जाए तो किसी की छाती क्यों फटती है। अखिलेश यादव को इसको लेकर दर्द क्यों होता है। बताए वह भगवान श्री कृष्ण के विरोधी हैं क्या? हम तो अयोध्या, काशी के साथ-साथ मथुरा को भी सजाएंगे।

मथुरा को भी बनाने का काम होगा जिसको रोकना हो आकर रोक लेगा। यह तीर्थ स्थल है जहां करोड़ो लोग आते हैं। पर्यटकों के आने से रोजगार का सृजन होता है। रोज इफ्तार करने वाले विपक्षी इस बाते नहीं समझ पाएंगे। वोट के लिए विपक्षी नाटक तो कर सकते हैं लेकिन वह दिल से गरीब तबके के लिए कुछ नहीं कर सकते।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button