उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

10 मार्च से ही शुरू हो गया था होली का जश्न, सरकार चुनने के लिए धन्यवाद: योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होलिका दहन के लिए आज गोरखपुर पहुंचे. वह होलिका दहन के मौके पर आयोजित एक समारोह में शामिल हुए इस दौरान यूपी के कार्यवाहक सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के लोग होली का जश्न तो 10 मार्च से ही शुरू कर चुके हैं. कार्यवाहक  सीएम योगी ने कहा कि लोगों ने 10 मार्च से ही होली खेलना शुरू कर दिया है. इसके साथ ही पार्टी की जीत के लिए उन्होंने सभी को धन्यवाद दिया. होलिका दहन के सीएम सीएम योगी आज गोरखपुर में मौजूद हैं.

कार्यवाहक सीएम योगी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की सरकार चुनने के लिए वह सभी को धन्यवाद देना चाहते हैं. कार्यवाहक सीएम ने कहा कि इस चुनाव ने यह दिखा दिया कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है. बता दें कि 10 मार्च को विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के परिणाम घोषित होने के बाद बीजेपी की शानदार जीत निश्चित हो गई थी. जीत से उत्साहित पार्टी के लोगों ने सीएम योगी समेत एक दूसरे को रंग लगाकर जीत की बधाई दी थी. इस दौरान सीएम योगी समेत बड़े नेता रंगों में सराबोर नजर आए थे.

’10 मार्च से शुरू हुआ होली का जश्न’

गोरखपुर में कार्यवाहक सीएम योगी

यही वजह है कि गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग 10 मार्च से ही होली का जश्न मना रहे हैं. इसके साथ ही चुनाव में बीजेपी को जिताने के लिए उन्होंने जनता का भी शुक्रिया अदा किया. साथ ही कार्यवाहक सीएम ने कहा कि चुनाव के परिणाम से ये पता चला है कि जीत हमेशा सच्चाई की होती है. बता दें कि गोरखपुर में होलिका दहन से पहले रथ यात्रा निकाली गई थी. योगी आदित्यनाथ भी इस रथ यात्रा में शामिल हुए. इस दौरान भीड़ में मौजूद एक शख्स ने उन्हें प्लास्टिक से बना बुलडोजर खिलौना भेंट किया. गोरखपुर पुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने रथ यात्रा के दौरान होलिका और भक्त प्रह्लाद की आरती उतारी. साथ ही पुष्प वर्षा भी की गई.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button