उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण के लिए सोनिया, मायावती, अखिलेश से अंबानी-अडानी तक को न्‍योता

सीएम योगी आदित्‍यनाथ की अगुवाई में कल यानी 25 मार्च को दूसरी बीजेपी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। समारोह में देश की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। इसके लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव सहित विभिन्‍न दलों के नेताओं के साथ उद्योग और फिल्‍म जगत की कई बड़ी शख्सियतों को न्‍योता भेजा गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शपथ ग्रहण समारोह के लिए एक तरफ जहां कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, सांसद राहुल गांधी, बसपा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को आमंत्रण पत्र भेजा गया है वहीं आमंत्रित अतिथियों की सुची में उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, आनंद महिन्‍द्रा जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। इस मौके पर कई फिल्‍मी हस्तियों के भी मौजूद रहकर समारोह में चार-चांद लगाने की सम्‍भावना है। बॉलीवुड से आमंत्रितों में अक्षय कुमार, कंगना राणावत, अनुपम खेर, बोनी कपूर, अजय देवगन, विवेक अग्हिोत्री सहित कई हस्तियां शामिल हैं।

कल से लखनऊ पहुंच रहे विधायक-कार्यकर्ता

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कल से ही नवनिर्वाचित विधायकों और कार्यकर्ताओं के लखनऊ पहुंचने का सिलसिला चल रहा है। बताया जा रहा है प्रदेश भर से करीब 45 हजार पार्टी कार्यकर्ता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अन्‍य राज्‍यों से भी बड़ी संख्‍या में प्रवासी कार्यकर्ताओं के समारोह में शामिल होने की संभावना है।

केसरियामय हुई राजधानी

योगी 2.0 शपथ ग्रहण समारोह के लिए राजधानी लखनऊ केसरियामय हो गई है। राजधानी के हर चौराहे और सड़क को भगवा से पाट दिया गया है। जगह-जगह योगी सरकार की उपलब्धियों और कराए जा रहे विकास के कामों के पोस्‍टर-होर्डिंग लगे हैं। इन पोस्‍टरों पर एक ही नारा लिखा है-हम निकल पड़े हैं प्रण करके नए भारत का नया उत्‍तर प्रदेश बनाने को। पूरा लखनऊ केसरिया में रंगा नज़र आ रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button