उत्तर प्रदेशकुशीनगर

विद्यालयों में बच्चों का अलग अंदाज में स्वागत करें शिक्षक

कुशीनगर। आज आपके विद्यालयों का सत्र समाप्त हो रहा है। कल से नया सत्र प्रारंभ होगा। आप नये सत्र में स्कूल आने वाले बच्चों का नये तरीके से स्वागत करें।कल के दिन को बच्चों के लिए यादगार बनाएं। जिससे बच्चे स्कूल आने के लिए उत्सुक रहें। उक्त बात फाजिलनगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी दयानंद चंद मुख्य अतिथि पद से शंकूल विद्यालय जौरा बाजार मे आज के दिन अवकाश प्राप्त कर रही अध्यापिका विदाई समारोह तथा अध्यापक, अभिभावक तथा पुरातन छात्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि अवकाश प्राप्त करना एक नियमित चलने वाली प्रक्रिया है।यह जब हम कार्य ग्रहण करते हैं उसी दिन रिटायर का दिन भी निश्चित हो जाता है। उन्होंने नये सत्र में विद्यालयों को इस तरह बजावे कि वह बच्चों के आकर्षण का केंद्र बन जावे। उन्होंने विद्यालय सत्रावसान के दिन इस तरह के आयोजन मे मुख्य अतिथि बनाने के लिए सभी अध्यापकों को धन्यवाद दिया।

अवकाश प्राप्त करने वाली अध्यापिका आरती चतुर्वेदी ने कहा कि आप सब समय आधा घंटा पहले विद्यालय आवे पूरे समय विद्यालय में उपस्थित रहकर बच्चों को पढावे। समारोह में गमगीन माहौल को को हंसी के तरफ ले जाने का भरपूर प्रयास अध्यापिका निधी सिंह ने किया।इस अवसर पर बच्चों को रिपोर्ट कार्ड भी बच्चों मे वितरित किया गया। समारोह को अशोक नवीन, जितेन्द्र सिंह,हरेराम भारती, मुन्ना यादव, दिग्विजय सिंह,बरुण सिंह, श्यामनाथ गौड, रामप्रसाद यादव, शिवशंकर पाण्डे,रानी सिंह, सुनीता, ममता, जयप्रकाश सिंह, आषुतोष तिवारी,संजय गौड, दीपक सिंह, प्रवीण चतुर्वेदी, अवनीश चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button