उत्तर प्रदेशमेरठ

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर पुलिस का छापा

मेरठ। खरखौदा थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की मीट फैक्ट्री पर गुरुवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने छापा मारा। बताया जाता है कि अवैध कटान की सूचना पर यह छापेमारी की गई। मामले की जांच की जा रही है। अलीपुर गांव में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की अल फईम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर गुरुवार को एसडीएम सदर संदीप भागिया, एसपी देहात केशव कुमार, एएसपी चंद्रकांत मीणा ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। फैक्ट्री में अवैध पशु कटान की सूचना पर छापेमारी की गई। जांच में पता चला कि मीट फैक्ट्री बिना लाइसेंस चल रही थी। फैक्ट्री में अवैध तरीके से मीट पैकेजिंग की जा रही थी।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एमडीए, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पशुपालन समेत कई विभागों के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। सभी विभागों के अधिकारी मीट फैक्ट्री में जांच कर रहे हैं। मीट फैक्ट्री के प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी चल रही है। सभी विभागों के अधिकारी मौके पर जांच करके कार्रवाई में जुटे हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button