कारोबार

ट्विटर के निदेशक मंडल में शामिल होंगे एलन मस्क, खरीदी 9.2 प्रतिशत हिस्सेदारी

दिग्गज अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क सोशल मीडिया साइट ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के बाद कंपनी के निदेशक मंडल में भी शामिल होंगे। ट्विटर इंक ने मंगलवार को रेग्युलेटरी फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने निदेशक मंडल में शामिल होने के लिए एलन मस्क के साथ एक समझौता किया गया है। इस समझौते के तहत टेस्ला कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मस्क का कार्यकाल कंपनी की साल 2024 में वार्षिक शेयरधारकों की बैठक के साथ समाप्त होगा। ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल और एलन मस्क ने भी ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है।

कंपनी ने जारी बयान में बताया कि एलन मस्क जब तक वह बोर्ड के सदस्य हैं, उसके 90 दिन बाद तक अकेले या समूह के सदस्य के रूप में ट्विटर की बकाया 14.9 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदने की अनुमति नहीं होगी। बता दें कि एक दिन पहले ही दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने ट्विटर में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी यानी लगभग 7.35 करोड़ शेयर खरीदी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button