मनोरंजन

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की जुदा हुईं राहें!

टेलीविजन जगत के फेमस लव बर्ड अली गोनी और जैस्मिन भसीन के रिश्ते में दरार आ गई है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अली गोनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ब्रेकअप का हिंट दिया है। अली गोनी ने अपनी और जैस्मिन की एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अली गोनी ने लिखा-‘साथ नहीं लेकिन दिल हमेशा जुड़े रहेंगे।’

वहीं जैस्मिन ने भी अली की इस पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। साथ ही उन्होंने इस स्टोरी में अली को भी टैग किया है। दोनों की पोस्ट देखकर तो ऐसा ही लग रहा है कि उनका ब्रेकअप हो गया है।

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। बिग बॉस में भी इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई थी। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता था, लेकिन अब उनकी लेटेस्ट पोस्ट को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button