मनोरंजन

फिर सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आये ऋतिक रोशन

इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में चल रहे फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर अपनी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ हाथों में हाथ डाले नजर आये। दोनों को मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दोनों के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ऋतिक -सबा अपने रिलेशनशिप को लेकर सीरियस हैं और इसे आगे बढ़ाने में लगे हैं। दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जा रहा है और हाल ही में सबा की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें सबा ऋतिक की फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं थी। सबा की ऋतिक और उनके परिवार के साथ बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए कयास लगा रहे हैं कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। भले ही ऋतिक और सबा अपने रिश्ते को लेकर अब तक चुप्पी साधे हुए हैं, लेकिन दोनों के अफेयर और शादी की खबरें हर जगह जोरो-शोरों से चल रही हैं।

गौरतलब है कि सबा आजाद बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह एक अभिनेत्री होने के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक बैंड का हिस्सा भी हैं।वर्कफ़्रंट कि बात करें तो सबा हाल ही रिलीज हुई वेब सीरीज राकेट बॉयज में नजर आईं थी। वहीं ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म विक्रम वेधा और फाइटर में अभिनय करते नजर आएंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button