ताज़ा ख़बरदेश

केंद्रीय शस्त्र बलों के लिए एयर कूरियर सेवा बंद नहीं की गयी हैः गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के लिए एयर कुरियर सेवाएं (विमान से यात्रा की सुविधा) निलंबित नहीं की गयी और इस सेवा को एयर इंडिया के माध्यम से जारी रखने की अनुमति दे दी गयी है। गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘केंद्रीय पुलिस बलों के कर्मियों के लिए एयर कुरियर सेवाएं निलंबित नहीं की गयी है। यह सेवाएं जुलाई 2010 से चल रही थी। एयर इंडिया के निजीकरण से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के लिए टेंडर तय करने में थोड़ा विलंब जरूर हो गया था।’

बयान में कहा गया है, ‘गृह मंत्रालय ने इन सेवाओं को एयर इंडिया के माध्यम से जारी रखने की संस्तुति पहले ही दे दी है। टेंडर तय हो गया है और ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं।’ बयान में कहा गया है कि विमान यात्रा की बकाया राशि का भुगतान भी नियमानुसार किया जाएगा। हाल में ही मीडिया के एक हलके में खबरें थी कि अर्धसैनिक बलों के जवानों की हवाई यात्रा की सुविधा वापस ले ली गयी है और अब जवानों को पूर्वोत्तर क्षेत्र और जम्मू-कश्मीर जैसे कठिन इलाकों की यात्रा सड़क मार्ग से करनी होगी। बीएसएफ के लिए एयर कूरियर सेवाओं को अचानक बंद का कोई कारण नहीं बताया गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button