उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

भारत सेवाश्रम हिंदू धर्म की सेवा और रक्षा कर रहा है: सीएम योगी

गोरखपुर: शनिवार को सीएम योगी भारत सेवाश्रम संघ के वासंतिक नवरात्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सेवाश्रम संघ की स्थापना स्वामी प्रणवानंद ने की थी. इसकी स्थापना वैदिक हिन्दू धर्म की रक्षा और मानवमात्र की सेवा के लिए की गई थी. यह संस्था आज भी उसी उद्देश्य के लिए काम कर रही है.

संस्था के वर्तमान पदाधिकारी स्वामी प्रणवानंद के सेवाभाव और शिक्षा का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. गोरखपुर में सीएम योगी शनिवार शाम भारत सेवाश्रम संघ के वासंतिक नवरात्र पूजा समारोह में शामिल हुए. उन्होंने यहां मां भगवती की पूजा की. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संस्था का गोरखनाथ मंदिर से बहुत पुराना जुड़ाव है. स्वामी प्रणवानंद का जन्म पूर्वी बंगाल में हुआ था.

केवल 12 वर्ष की अवस्था में उन्होंने गोरखपुर में योगीराज बाबा गंभीरनाथ से योग की दीक्षा ली थी. उसके बाद वो समाज को योग की शिक्षा देने में जुट गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में इस संस्था के सराहनीय काम किए. हर बड़े तीर्थ स्थान, प्रमुख धर्मस्थल पर भारत सेवाश्रम संघ का आश्रम है. संतों के मार्गदर्शन में समाज सकारात्मक दिशा में जा रहा है.

भारत सेवाश्रम में नवरात्रि अष्ठमी पर मां दुर्गा की पूजा करने के बाद गोरखनाथ मंदिर लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ ने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखनाथ मंदिर में वासंतिक नवरात्र के अष्टमी में माता दुर्गा की आराधना की. उन्होंने यहां पूजा और हवन कर सभी के कल्याण की कामना की.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button