उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रत्येक जनपद में 21 अप्रैल से लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के नोडल आईटीआई में 21 अप्रैल 2022 को अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जायेगा। अप्रेंटिसशिप के दौरान ही युवाओं को वातावरण अनुकूलन, रोजगारपरक स्किल को सीखने व गढ़ने का अवसर मिलेगा।

अप्रेंटिसशिप मेले में प्रतिभाग करने की न्यूनतम योग्यता 5वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम आयु 14 वर्ष है। इस मेले में पूर्व प्रशिक्षण या अनुभव आवश्यक नहीं है। यह जानकारी व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने दी।

उन्होंने बताया कि उद्योगों एवं एमएसएमई के प्रोत्साहन हेतु भारत सरकार द्वारा वर्ष 2016 से राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना एनएपीएस तथा प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षुता प्रोत्साहन योजना सीएमएपीएस को प्रारम्भ किया गया है।

राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा अप्रेंटिसशिप करिए आत्मनिर्भर बनिए व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम, उद्यम द्वारा अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।

अप्रेंटिसशिप के दौरान अर्जित कौशल से ज्ञान व आत्मविश्वास में वृद्धि तथा सम्बन्धित उद्योग/अधिष्ठान मे अप्रेंटिसशिप के पश्चात रोजगार की बेहतर संभावनायें होती है। इसके साथ-साथ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह कम से कम 7000 रूपये का भुगतान किया जाता है।

इस अप्रेंटिसशिप मेले में प्रमुख ट्रेड्स व सेक्टर में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वेल्डर, मेसन, इलेक्ट्रानिक्स, रेफ्रिजरेशन व ए.सी. टेक्नीशियन, आटोमोबाइल टेक्नीशियन, कंप्यूटर व डाटा एंट्री ऑपरेटर, ट्रैवल व टूरिज्म ऑपरेटर, हॉस्पिटेलिटी सेक्टर्स है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाईन पंजीकरण की सुविधा उद्योगों और लाभार्थी दोनो के लिए है। इसके लिए https://www.apprenticeshipindia.gov.in https://cmapsup.in/apps पर जाकर आनलाईन प्रोफाइल बनाये एवं अप्रेंटिसशिप के अवसर पा सकते है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button