उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में 500 किमी मार्गों का चौड़ीकरण कराएगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रदेश में 500 किलोमीटर मार्गों का चौड़ीकरण करने जा रहा है। मार्गों के चौड़ा होने से यातायात तो सुगम होगा ही साथ में लोगों को जाम से भी मुक्ति मिलेगी। समय और ईंधन की बचत होगी। निर्बाध रूप से यातायात चलने से लोग राहत की सांस लेंगे और प्रदेश में आर्थिक विकास और निवेश की गति भी तेजी से आगे बढ़ेगी।

प्रदेश में योगी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद से ही प्रदेश भर में मार्गों का जाल बिछाने का काम किया। जिसके बाद प्रतिदिन यूपी नई ऊंचाइयों को छूने लगा। लोक निर्माण विभाग ने युद्ध स्तर पर मार्गों की मरम्मत और उनको गड्ढ़ामुक्त करने का अभियान चलाया। एक्सप्रेस वे और सड़कों का बड़ा नेटवर्क खड़ा किया। गांव, ब्लाक, तहसील, जिला, प्रदेश मुख्यालय, प्रदेश से जुड़ने वाले और दूसरे प्रदेशों ओर देश की सीमाओं तक जाने मार्गों को बनाया गया। दूसरे कार्यकाल में भी सरकार ने मार्गों के चौड़ीकरण और अनुक्षरण पर विशेष ध्यान देने का फैसला लिया है। इसके लिए यूपी की सड़कें पूरी तरह से गड्ढा मुक्त और 10 हजार किमी मार्गों का अनुरक्षण कराने की योजना तैयार की है। लोक निर्माण विभाग को इस काम को पूरा करने के लिए दिया गया है।

बता दें कि प्रदेश में सड़कों के फैल रहे इस विशाल नेटवर्क से विकास तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल 2017 से लेकर अब तक प्रदेश भर में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के चल रहे अभियान के अंतर्गत 3,31,554 किलोमीटर से अधिक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है। 10 किलोमीटर प्रतिदिन सड़कों का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण हो रहा है। यह पहला मौका है जब तेजी से विकास की राह पर अग्रसर उत्तर प्रदेश में सड़कों का बड़ा जाल बिछाए जाने के साथ एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तीव्र गति से किया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button