उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

यूपी एमएलसी चुनाव में सपा बसपा कांग्रेस का सफाया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संपन्न विधान परिषद के चुनाव में भाजपा को जहां प्रचण्ड जीत मिली है। वहीं समाजवादी पार्टी,बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस का सूपड़ा एकदम साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 36 सीटों में भाजपा ने 33 सीटों पर विजय पताका फहराई है। वहीं सपा बसपा और कांग्रेस का एक भी प्रत्याशी नहीं जीता है।

प्रदेश की दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने विजय हासिल की है जबकि विधान परिषद की एक सीट पर जनसत्ता दल का उम्मीदवार जीता है। भाजपा के अलावा जीते प्रत्याशियों में आजमगढ़ से विक्रांत सिंह, वाराणसी से अन्नपूर्णा सिंह और प्रतापगढ़ से अक्षय प्रताप सिंह ने जीत दर्ज की है।

गौरतलब हो कि जिन तीन सीटों पर दो निर्दलीय व एक जनसत्ता दल के प्रत्याशी जीते हैं। वह सभी ठाकुर जाति से आते हैं। समाजवादी पार्टी ने तंज कसते हुए कहा कि दूसरों को जातिवादी बताने वाली भाजपा की ये है सच्चाई! सपा ने ट्वीट किया कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री के स्वजातीय जीतकर बने एमएलसी। एससी, एसटी, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा सबका साथ, सबका विकास?

सपा ने कहा कि सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने एमएलसी चुनाव में भाजपा को मिली जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों की जीत बताया है। बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश के एमएलसी चुनाव परिणाम पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button