कारोबार

पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर, कच्चा तेल 111 डॉलर प्रति बैरल पार

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल फिर 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 10वें दिन स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधन की कीमत मे कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 104.77 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। रूस-यूक्रेन संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में तेजी जारी है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 111.70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 106.95 डॉलर प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button