मनोरंजन

केजीएफ 2 ने तोड़े अब तक के सारे रिकॉर्ड, छह दिन में वर्ल्डवाइड कमाए 600 करोड़

साउथ इंडियन फिल्म केजीएफ का दूसरा भाग केजीएफ-2 इन दिनों देश के साथ-साथ विदेशों के सिनेमाघरों में ना सिर्फ धूम मचा रही है, बल्कि अब तक के सारे रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर रही है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी फिल्म केजीएफ 2 को रिलीज हुए 6 दिन ही हुए हैं और इतने कम समय में इसने कई नए रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये हैं।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि देश में इस फिल्म ने महज 6 दिनों में फिल्म ने हिंदी में 240 करोड़ के लगभग का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। पांच दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 625.12 करोड़ रहा है। जिसके बाद यह भारत की टॉप 9 फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

तरण आदर्श आगे लिखते हैं कि केजीएफ- 2 ने रिलीज के छठे दिन 19.14 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने पहले दिन यानि गुरुवार को 53.95 करोड़, दूसरे दिन शुक्रवार को 46.79 करोड़, तीसरे दिन शनिवार को 42.90 करोड़, चौथे दिन रविवार को 50.35 करोड़ रुपये और पांचवे दिन सोमवार को 25.57 करोड़ की कमाई की थी और इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 200 करोड़ के पार हो गई थी। अब छठे दिन फिल्म की कमाई 19.14 रही करोड़ रुपये रही, जिससे कुल कमाई बढ़कर 238.70 करोड़ रुपये हो गई।

उल्लेखनीय है कि ‘केजीएफ 2’पहली कन्नड़ फिल्म है जो लगभग 100 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। फिल्म को करीब 10 हजार स्क्रीन पर कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया गया है। केजीएफ चैप्टर 2 में साउथ के सुपरस्टार यश लीड रोल में हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम रॉकी है। संजय दत्त विलेन के रूप में अधीरा के किरदार में हैं । रवीना टंडन रमिका सेन की भूमिका में हैं । इन सब के अलावा श्रीनिधी शेट्टी, प्रकाश राज, मालविका अविनाश और राव रमेश भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई केजीएफ चैप्टर वन का दूसरा भाग है। ‘केजीएफ चैप्टर 2 ‘ के निर्माता विजय किरागंदुर हैं, जबकि निर्देशक प्रशांत नील हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button