उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

नये धामिर्क स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं : योगी आदित्यनाथ

  • जिन स्थलों पर अनुमति के साथ माइक लगे हैं वह लगे रहेंगे
  • माइक की आवाज परिसर से बाहर नहीं जानी चाहिए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नये धामिर्क स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति नहीं मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में शासन के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि यह भी सुनिश्चित किया जाए जिन स्थलों पर अनुमति के साथ माइक लगें हैं, उनकी ध्वनि परिसर से बाहर नहीं जाए। बिना अनुमति के धार्मिक स्थलों पर लगे माइक उतारे जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के हर किसी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की स्वतंत्रता है। पूर्व से अनुमति से जहां माइक लगे हैं, वहाँ माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि माइक की आवाज़ उस परिसर से बाहर न आए। अन्य लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। नए स्थलों पर नए माइक लगाने की अनुमति न दें।

कोई शोभायात्रा, धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के न निकाली जाए। अनुमति देने से पूर्व आयोजक से शांति-सौहार्द कायम रखने के संबंध में शपथ पत्र लिया जाए। किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए। माहौल खराब हुआ तो हर स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button