उत्तर प्रदेशलखनऊ

राजकीय वाहन चालक महासंघ ने अपर मुख्य सचिव कार्मिक से मुलाकात कर माँगो को पूरा करने का किया अनुरोध

  • 5 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

लखनऊ। राजकीय वाहन चालक महासंघ उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल श्री रिजवान अहमद सिद्दीकी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में अपर मुख्य सचिव कार्मिक से मिलकरअपनी मांगों पर चर्चा की और माँगो के समर्थन में तथ्य प्रस्तुत किया। प्रतिनिधि मंडल में सहजराम यादव उपाध्यक्ष एवं वीरेंद्र पांडे महामंत्री भी शामिल थे।

वार्ता मे राजकीय वाहन चालकों के मौलिक नियुक्त का ग्रेड वेतन 1900 सौ से ₹2400 किए जाने पर चर्चा हुई, राजकीय वाहन चालकों के खाली रिक्त पड़े पदों को भरने तथा पुरानी पेंशन बहाली पर चर्चा हुई।

राज्य सरकार में इंटरमीडिएट पास 20% वाहन चालको को मिनिस्ट्रियल व अन्य पद पर पदोन्नति करने का मौका प्रदान किए जाने की मांग की गई और अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपना 5 सूत्रॊय मांग पत्र सौंपा गया। चर्चा सकारात्मक रही।

श्री रिजवान ने बताया कि अपर मुख्य सचिव कार्मिक के द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप की मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button