कारोबारताज़ा ख़बर

पेट्रोल-डीजल के दाम रहे स्थिर, जानिए क्या है भाव

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 18वें दिन स्थिर रहे। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 107 डॉलर प्रति बैरल के करीब बनी हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 105.41 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल का दाम 120.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 104.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 115.12 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल का दाम 99.83 रुपये प्रति लीटर है। इसी तरह चेन्नई में पेट्रोल 110.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर के दर पर मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल का भाव 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर है। इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन ब्रेंड क्रूड 106.65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बंद हुआ, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 102.02 डॉलर प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button