उत्तर प्रदेशगोण्डा

गोंडा: चाचा ने फावडे से भतीजे को मार उतारा मौत के घाट

दस दिन पहले हुई मामूली कहा सुनी से नाराज रिश्ते चाचा ने रविवार भोर में  भतीजे के सिर पर फावडे से वार कर दिया। वार इतना तेज था कि भतीजे की एक ही वार में मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार भी कर लिया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के उममेदजोत ग्राम पंचायत के कोरिनपुरवा निवासी भतीजा सुनील गौतम पुत्र स्व गंगा राम अपने घर के बाहर चार पाई पर सो रहा था । रविवार भोर में पट्टीदारी के चाचा राजिन्दर गौतम ने फावडे से सुनील के सर पर वार कर दिया। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की मां कुसमा ने बताया कि सुबह जब वह जगी तो सुनील मरा हुआ था। सूचना पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम,कोतवाल पंकज सिंह, चौकी प्रभारी तिवारी, एसएन यादव, नीरज सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आरोपी चाचा राजिन्दर गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button