देशबड़ी खबर

नवनीत राणा और उनके पति की बढ़ी मुश्किले, एक और केस दर्ज, कोर्ट में पेशी

मुंबई में हनुमान चालीसा का पाठ करने को लेकर मचा घमासान जारी है।इसी बीच सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा दोनों को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया है। पेश से पहले नवनीत के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

नवनीत राणा के खिलाफ सरकारी काम को रोकने के लिए मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले शनिवार को हंगामे के बीच मुंबई पुलिस ने नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने राणा दंपति की गिरफ्तारी पर कहा कि 2 घटनाएं हुई है- पहला हनुमान चलीसा के बहाने दंगा भड़काने की कोशिश की गई और दूसरा शनिवार को हंगामा मचाया। इन सभी के खिलाफ कारवाई की जानी जरूरी है।

क्या है पूरा मामला ?

नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा ने मातोश्री के बाहर हुनमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था। जिसको लेकर शिवसैनिक उनके घर के नीचे एकत्रित हो गए। हालांकि नवनीत राणा अपने घर से बाहर नहीं निकलीं और मातोश्री में हनुमान चलीसा के पाठ को लेकर यूटर्न भी ले लिया।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि मेरा उद्देश्य स्पष्ट तरीके से पूरा हो गया। हम मातोश्री तक नहीं पहुंच पाए परन्तु जो हनुमान चालीसा हम करने वाले थे, वो कई भक्त वहां मातोश्री के सामने हनुमान चालीसा पढ़ रहे हैं। कहीं न कहीं ये सिद्ध होता है कि हमारी आवाज़ वहां तक पहुंची है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button