ताज़ा ख़बरदेश

मलेरिया के मामलों में आई 86.45 प्रतिशत कमी : डॉ. मंडाविया

नई दिल्ली। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने विश्व मलेरिया दिवस के मौके कहा कि केन्द्र सरकार के प्रयासों से साल 2015 की तुलना में 2021 में मलेरिया के मामलों में 86.45 प्रतिशत और मलेरिया से संबंधित मौतों में 79.16 प्रतिशत की कमी आई है। देश के 124 जिलों में ‘शून्य मलेरिया मामले’ दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केवल निदान और उपचार ही नहीं मलेरिया नियंत्रण के बारे में सामाजिक जागरूकता इस संबंध में तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है।

जमीनी स्तर पर काम करने की आवश्यकता पर बल

विश्व मलेरिया दिवस के मौके पर डॉ. मंडाविया ने राष्ट्रीय एवं राज्यों के प्रयासों के माध्यम से मलेरिया उन्मूलन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी और नवाचार का लाभ भारत की मलेरिया उन्मूलन योजना को आगे बढ़ाने में मदद करेगा और बेहतर स्वास्थ्य, जीवन की गुणवत्ता और गरीबी उन्मूलन में योगदान देगा। आशा, एएनएम सहित जमीनी स्तर के फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को सहयोगी संगठनों के साथ मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ई-संजीवनी ने टेली-परामर्श और टेली-रेफरेंसिंग के लिए मार्ग दिखाया है जिसका व्यापक स्तर पर मलेरिया सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के निदान और उपचार के लिए उपयोग किया जा रहा है।

नई दिल्ली, लखनऊ, भुवनेश्वर और नागपुर के रेलवे स्टेशन होंगे रोशन

विश्व मलेरिया दिवस 2022 के उपलक्ष्य में नई दिल्ली, लखनऊ, भुवनेश्वर और नागपुर के रेलवे स्टेशनों को रोशन किया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button