उत्तर प्रदेशगाजीपुर

बाहुबली मुख्तार अंसारी के रिश्तेदारों की 5.10 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर। जिला प्रशासन ने एक बार फिर माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस प्रशासन ने बुधवार को मुख्तार के साले शरजील रजा, अनवर शहजाद के नाम की 5.10 करोड़ सम्पत्ति को कुर्क किया है।

क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि आईएस-191 गैंग लीडर मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर के तहत कुर्की की कार्यवाही की गई है। मुख्तार अंसारी की सदर कोतवाली क्षेत्र के बबेड़ी गांव स्थित बेनामी संपत्ति कुर्क गई है, जो कि माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के सालों के नाम पर दर्ज है।

बबेड़ी गांव स्थित गाटा संख्या 446 रखवा 0.3134 हेक्टयर जमीन को जिला प्रशासन के आला अफसरों की मौजूदगी में कुर्क की गई, जिसकी बाजार कीमत 5 करोड़ 10 लाख रुपये बताई जा रही है। इससे पहले भी मुख्तार अंसारी गैंग के ऊपर कुर्की की कई बड़ी कार्यवाही की जा चुकी हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button