उत्तर प्रदेशलखनऊ

आगामी एक सप्ताह तक चढ़ा रहेगा पारा, सब्जियों का रखें विशेष ख्याल

लखनऊ। आसमान से आग का गोला बरस रहा है। ऐसे में खुद से सजग रहने के साथ ही किसानों को सब्जियों व पशुओं की विशेष देखभाल की जरूरत है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक मौसम का तापमान बने रहने की संभावना है। कहीं-कहीं धुल भरी आंधी भी आ सकती है।

कृषि विशेषज्ञ व गोंडा एक्सीलेंस सेंटर के प्रभारी अनीस श्रीवास्तव का कहना है कि सब्जी के खेतों में नमी बनी रहे, इसका विशेष ख्याल रखना चाहिए। यदि खेतों की नमी चली गयी तो सब्जी के सूखने का डर बना रहता है। सब्जियों की सिंचाई शाम को ही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हवा के बदलाव के कारण फसलों पर कीड़े भी गिर रहे हैं। इसके लिए समय-समय पर दवा का छिड़काव करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि आम के पेड़ों की भी विशेष रख-रखाव की जरूरत है। इस समय बौर के बाद छोटे आम पेड़ों पर आ चुके हैं। इस कारण आम के बागों में नमी बनी रहे। इसका विशेष ध्यान दिया जाय, इससे आम के फलों को मजबूती मिलेगी। वहीं मौसम विभाग के प्रभारी जेपी गुप्ता का कहना है कि अभी एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना नहीं है। 40 से 43 तक अधिकतम पारा बना रहेगा। कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी आ सकती है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button