उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र के थाने में भी सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं: प्रियंका

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के पाली थाना के थानाध्यक्ष द्वारा एक 13 साल की गैंगरेप पीड़ित नाबालिग के साथ रेप की घटना पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश सरकार को घेरा है। प्रियंका ने ललितपुर कांड पर कहा कि, यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आज ट्वीट कर राज्य सरकार और प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा किया।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ‘ललितपुर में एक 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप और फिर शिकायत लेकर जाने पर थानेदार द्वारा बलात्कार की घटना दिखाती है कि “बुलडोजर” के शोर में कानून-व्यवस्था के असल सुधारों को कैसे दबाया जा रहा है। अगर महिलाओं के लिए थाने ही सुरक्षित नहीं होंगे तो वो शिकायत लेकर जाएंगी कहां?’

वहीं, एक अन्य ट्वीट में कांग्रेस महासचिव ने उत्तर प्रदेश के थानों में महिलाओं की तैनाती और उसे सुरक्षित बनाने को लेकर सरकार को गंभीरता से विचार करने की नसीहत दी। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘..क्या उप्र सरकार ने थानों में महिलाओं की तैनाती बढ़ाने, थानों को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने के लिए गंभीरता से सोचा है? कांग्रेस पार्टी ने अपने महिला घोषणा पत्र में महिला सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदु रखे थे। आज ललितपुर है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button