उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर : आंधी-तूफान और बारिश के कहर मे एक की मौत , बिजली सप्लाई बाधित

सुलतानपुर। जिले में बीतीरात आंधी तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि हुई है। खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की मौत हो गयी। शहरी क्षेत्र में दर्जनों बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हुए है। कई फीडरों की सप्लाई रात से ही बाधित है।जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र के पूरे मलईया पांडे मजरे कांपा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान सिद्ध नाथ पांडेय (65) की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई है।

मृतक गांव के बाहर रात में खेत की रखवाली करने गया था। जब बारिश होने लगी तो वह खेत के पास आम के पेड़ के नीचे जाकर छिप गया। अचानक आकाश से तेज हवा और बारिश के साथ आकाशीय बिजली आयी और वृद्ध को अपने चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष अजय द्विवेदी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

बीती रात शहरी क्षेत्र में लगभग 3 बजे तेज आंधी के साथ बरसात शुरू हुई। इस बीच लोगों के घरों पर लगे टीनशेड उड़ गए तो खिड़की दरवाजे तक टूट गए। शहर के डाकखाना, दरियापुर, ट्रांसपोर्ट नगर व केएनआई फीडर रात से ही बंद किया गया है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार शहरी क्षेत्र से इन फीडरों पर दी जाने वाली सप्लाई बाधित इसलिए है कि लगभग सौ बिजली के पोल टूट कर गिर गए हैं। जिन्हें ठीक कराया जा रहा है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button