अमेठीउत्तर प्रदेश

स्मृति ईरानी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को वितरित किया प्रमाण पत्र

अमेठी। केंद्रीय मंत्री और सांसद स्मृति ईरानी अपने दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अमेठी में जन संवाद चौपाल के माध्यम से लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। अमेठी के जगदीशपुर विधानसभा के दिछौली गांव में आयोजित जन संवाद चौपाल में शामिल हुईं।

उन्होंने जन चौपाल में लगे सभी स्टालों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया। स्वयं सहायता समूह के महिलाओं एवं मनरेगा के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया। पीएम आवास के लाभार्थियों को आवास की चाभी भी दी। शौचालय के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं दिव्यांग, विधवा पेंशन लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया। मत्स्य पालन के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र दिया।

इसके पूर्व अमेठी जिला मुख्यालय पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री को गार्ड ऑफ आनर भी दिया गया। केंद्रीय मंत्री के जन चौपाल में जनपद के डीएम, एसपी और सीडीओ समेत जिलास्तरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। चौपाल के दौरान मंत्री जनता की समस्याओं से रूबरू भी हुईं। इस जन संवाद चौपाल के दौरान केंद्रीय मंत्री के साथ स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री सुरेश पासी भी मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button