उत्तर प्रदेशवाराणसी

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पीएसी बैंड ने देशभक्ति भरे गीत बजाए

  • परिसर का माहौल आध्यात्मिक के साथ देशभक्ति से ओत-प्रोत दिखा

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में रविवार को पीएसी बैंड ने देश भक्ति भरे धुन बजाएं। यह देख बाबा दरबार में दर्शन पूजन के लिए आये श्रद्धालु हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ देश भक्ति भरे तराने भी गुनगुनाते रहे।

पीएसी की 34वीं और 36वीं वाहिनी के बैंड ने जब जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा देशभक्ति गीत बजाएं तो हर कोई झूम डठा। पूरे मंदिर परिसर में अध्यात्म के साथ देशभक्ति भरा माहौल दिखा। बैंड दल के प्रस्तुति के दौरान पीएसी के 34वीं वाहिनी के सेनानायक राजीव मिश्र और अन्य अफसर भी मौजूद रहे।

सेनानायक ने मीडिया कर्मियों को बताया कि अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी के निर्देश पर पीएसी बल का बैंड शहर के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों, राष्ट्रीय स्मारकों, शहीद स्मारकों पर समय-समय पर अपनी प्रस्तुति देगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे में निर्देश दिया था कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में पीएससी एवं पुलिस बैंड को रोजाना तथा शहर के शहीद स्मारकों पर सप्ताह में एक दिन नियमित रूप से बजाया जाये।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button