उत्तर प्रदेशलखनऊ

अनेक विभूतियां उड़ान लता मंगेशकर सम्मान-2022 से सम्मानित 

  • ‘तुम मुझे यूं न भूला पाओगे’ संगीत-नृत्य रूपक कार्यक्रम

लखनऊ। लोकसंस्कृति के प्रति समर्पित संस्था उड़ान के तत्वावधान में आज सायंकाल उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर की स्मृति में आयोजित ‘तुम मुझे यूं न भूला पाओगे’ शीर्षक से अभिहित संगीत-नृत्य रूपक कार्यक्रम में अनेक विभूतियां उड़ान लता मंगेशकर सम्मान से सम्मानित हुईं।

‘तुम मुझे यूं न भूला पाओगे’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. कमला श्रीवास्तव और सरिता सिंह ने डॉ अनीता सहगल वसुंधरा, वंदना मिश्रा, संजोली पांडेय, विमल पंत, दीपक त्रिपाठी, मंदाकिनी बहुगुणा शास्त्री, सरोज खुल्बे, कान्तिका मिश्रा को संगीत के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उड़ान लता मंगेशकर सम्मान-2022 से सम्मानित किया।

स्व: लता मंगेशकर के गीतों से सजे कार्यक्रम में उड़ान साइनिंग स्टार समूह के कलाकारों अंजलि, नव्या, अदिती रस्तोगी, यशु, दामिनी, शौर्य और ईशान ने अपलम चपलम चपलाई रे, उड़ान मोरनी मदर्स समूह के कलाकारों बीनू यादव, रचना उपाध्याय, रोली जायसवाल, रचना वर्मा, मोना वर्मा, कीर्ति सिंह, शिल्पी मोहन गुप्ता ने ये गलियां ये चौबारा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर स्व: लता मंगेशकर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपान में नीतू त्रिपाठी, सविता कनौजिया, भारती सिंह, कल्पना दुबे, शोभना श्रीवास्तव, गिरीश कुमारी, मीरा वर्मा, शिखा, आभा श्रीवास्तव, जानवी ने जा रे जा ओ हरजाई गीत पर मनभावन नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसी क्रम में प्रियंवदा पान्डेय ने बड़ा नटखट है ये, प्रीति सिंह ने रहे न रहे हम, सरोज खुल्बे ने तुम मुझे यूं भूला न पाओगे और प्रतिभा सिंह ने उड़े जब जब जुल्फे तेरी गीत को अपनी खनकती हुई आवाज में सुनाकर श्रोताओं का दिल जीता। कार्यक्रम में बच्चों संग उनकी मम्मियों ने लता जी के गीत पर कैटवाक कर लोगों का मन मोहा। धन्यवाद ज्ञापन नरेंद्र यादव ने दिया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button