अयोध्याउत्तर प्रदेश

चौधरी शहरयार द्वारा ईद मिलन का आयोजन

रुदौली (अयोध्या)। विधान सभा क्षेत्र के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता एहसान मो.अली उर्फ़ चौधरी शहरयार द्वारा ईद मिलन का आयोजन किया गया जिसमें अयोध्या व बाराबंकी ज़िले के दिग्गज सपायों का जमावड़ा रहा। आपसी सौहार्द व गंगा जामुनी तहज़ीब को बढ़ावा देने के उद्देश से आयोजित इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि रुदौली की गंगा जामुनी तहज़ीब ऐतिहासिक रही है जहां हर वर्ग सभी पर्वों को मिल कर मनाते हैं।

इस अवसर पर विधायक अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक राम गोपाल रावत सहित अयोध्या ज़िला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव, बाराबंकी ज़िला अध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़, ज़िला महासचिव बख़्तियार खान, चैयरमैन रुदौली जब्बार अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुर्सी चौधरी तालिब नजीब, युवजन सभा ज़िला अध्यक्ष जय सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख निशात खां, विधान सभा अध्यक्ष छोटे लाल यादव, एडवोकेट आबाद खां, वरिष्ठ नेता फ़राज़ किदवई, प्रो.अवधेश यादव, मो. आरिफ़, ज़िला पंचायत सदस्य मो.अली, रईस खां, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य मुन्ने खां,दरगाह शरीफ़ के शाह मंसूर अहमद, ज़हीर खान, विनोद लोधी, सभासद मो. इद्रीस, सभासद प्रदीप यादव, दरगाह शरीफ़ के शाह मंसूर अहमद, शुएब खां, नगर अध्यक्ष मो.आमिर खान, कफ़ील खां, परवेज़ अहमद खां, अख़लाक़ राजा,राजित राम रावत, हुमायूँ नईम खां, प्रधान सरफ़राज़ खां, शाह यासिर सहित सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button