उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी बजट : सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली न मिलने से किसानों में निराशा

लखनऊ। उप्र विधानसभा चुनाव में किसानों को मुफ्त बिजली की घोषणा के बाद इस बजट में लगाये आस पर पानी फिर गया। इस बजट में प्रदेश सरकार ने मुफ्त बिजली दिये जाने की घोषणा नहीं की, लेकिन 15000 सोलर पंप के साथ ही कुछ अन्य घोषणाओं ने किसानों की निराशा को कुछ कम किया।

गोंडा के प्रगतिशील किसान अभिनव सिंह का कहना है कि सबसे ज्यादा इस बजट में मुफ्त बिजली की आस लगाये थे लेकिन उसकी घोषणा न होने से किसानों में निराशा है। सोलर पंप को बढ़ावा देने पर सरकार बल तो दे रही है लेकिन इससे आम किसानों को कोई फायदा नहीं होगा। हालांकि वैज्ञानिक खेती पर बजट को बढ़ाना सराहनीय है।

वहीं, गाजीपुर के प्रगतिशील किसान पंकज राय का कहना है कि बजट में वह कुछ भी नहीं है, जो सरकार से किसानों का उम्मीद थी। सर्वाधिक उम्मीद मुफ्त बिजली के घोषणा की थी लेकिन अभी तक कोई इसकी घोषणा नहीं हुई है। हालांकि अभी सुरेश खन्ना बजट को पढ़ रहे हैं। संभव है कि इसकी कुछ घोषणा हो जाय। कृषकों को सिंचाई हेतु डीजल विद्युत के स्थान पर वैकल्पिक ऊर्जा प्रबन्धन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान योजना के अन्तर्गत कृषकों के प्रक्षेत्रों पर सोलर पम्पों की स्थापना करायी जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button