ताज़ा ख़बरदेश

लद्दाख की श्योक नदी में गिरा सैन्य ट्रक, सेना के सात जवान शहीद

  • गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीगढ़ लाया गया

लद्दाख। लद्दाख के तुरतुक सेक्टर में शुक्रवार को एक सैन्य ट्रक श्योक नदी में फिसल कर गिर गया। इस बड़े सड़क हादसे में सेना के सात जवान शहीद हो गए जबकि 19 घायल हैं। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीमंदिर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।

भारतीय सेना ने एक बयान में बताया कि 26 जवानों का एक दल परतारपुर के ट्रांजिट कैंप से सब-सेक्टर हनीफ में एक फॉरवर्ड लोकेशन पर जा रहा था। सुबह लगभग 9 बजे थोइसे से 25 किलोमीटर दूर गाड़ी सड़क से फिसल गई और श्योक नदी (लगभग 50-60 फुट नीचे) में गिर गई, जिससे इसमें बैठे सभी जवानों को चोटें आईं।

सभी 26 जवानों को बाहर निकाल कर सैन्य अस्पताल ले जाया गया, जहां सात की मौत हो गई। सेना ने आगे कहा कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास जारी हैं, जिनमें अधिक गंभीर जवानों को पश्चिमी कमांड शिफ्ट करने के लिए वायुसेना से हवाई मदद का अनुरोध भी शामिल है।

हादसे में घायल 19 जवानों को परतापुर के 403 फील्ड अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर उनका उपचार जारी है। उनके इलाज के लिए लेह से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। गंभीर रूप से घायल जवानों को एयरलिफ्ट करके चंडीमंदिर कमान अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक मृत जवानों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button