उत्तर प्रदेशलखनऊ

हज यात्रियों को 31 मई से लगेगा मेनिनजाइटिस का टीका

लखनऊ। हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस का टीका 31 मई से लगना प्रारम्भ होगा। उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के सचिव एस.पी.तिवारी ने बताया कि लखनऊ जनपद के हज यात्रियों के लिए मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, कानपुर रोड, लखनऊ पर मेनिनगोकोकल मेनिनजाइटिस का टीकाकरण 31 मई से 02 जून तक लगेगा। हज यात्रियों का टीकाकरण प्रातः 10 बजे से सायं 05:00 बजे तक लगेगा।

लखनऊ इम्बारकेशन की उड़ानें 06 जून से आरम्भ हो रही हैं। हज यात्रियों को उनकी रिपोर्टिंग तिथि के दिन अपने समस्त प्रपत्रों सहित हज हाउस में पहुंच कर रिपोर्ट करना होगा। प्रत्येक हज यात्री की आरटीपीसीआर जांच करानी होगी, जो निःशुल्क होगी। जिन हज यात्रियों का मेनिनजाइटिस का टीकाकरण उनके जनपद में किसी कारणवश नहीं लग सका होगा, उनके लिए हज हाउस में 03 जून से अन्तिम उड़ान 15 जून तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button