देशबड़ी खबर

दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येन्द्र जैन को ईडी ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार कर लिया है। कोलकाता की एक कंपनी से जुड़े भ्रष्टाचार और हवाला के मामले में उनके खिलाफ जांच चल रही थी।
इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में सत्येंद्र जैन के परिवार और उनकी कंपनियों की 4.81 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियों को कुर्क कर चुका है। कुर्की धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई थी।

अगस्त 2017 में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति से जुड़ी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की थी। ईडी इसी मामले की जांच कर रही है। वहीं ईडी ने 2018 में शकूर बस्ती से आम आदमी पार्टी विधायक जैन से इस मामले में पूछताछ की थी।

ईडी ने कहा कि धन शोधन से जुड़ी राशि का उपयोग जमीन की खरीद या दिल्ली और उसके आसपास कृषि भूमि की खरीद के वास्ते लिए गए ऋण की अदायगी के लिए किया गया था। उल्लेखनीय है कि सत्येन्द्र जैन के पास दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य, बिजली, गृह, उद्योग, शहरी विकास, बाढ़, सिंचाई और जल विभाग हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फरवरी में कहा था कि उन्हें सूत्रों से पता चला है कि ईडी पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button