उत्तर प्रदेशलखनऊ

कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें : वन मंत्री

  • पर्यावरण के प्रति जागरुकता के लिए निकाली गयी साईकिल रैली

लखनऊ। पर्यावरण के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से सोमवार को लखनऊ चिड़ियाघर द्वारा साइकिल रैली निकाली गयी। साइकिल रैली को वन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण सक्सेना और वन राज्यमंत्री के.पी. मलिक ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण सक्सेना ने कहा कि हम आजादी के 75 साल का महोत्सव मना रहे हैं। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगायें। उन्होंने पौधा लगाने के साथ-साथ पौधे को सुरक्षित एवं संरक्षित किये जाने पर भी बल दिया। वन मंत्री ने साइकिल रैली में भाग लेने वालों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप लोग देश के जागरूक नागरिक हैं, इसी लिए आज यहां उपस्थित हुए हैं।

इस अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश ममता संजीव दुबे, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, उत्तर प्रदेश संजय सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, केपी दुबे एवं निदेशक, नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ अशोक कुमार के अतिरिक्त वन विभाग एवं प्राणि उद्यान के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button