उत्तर प्रदेशमहोबा

उप मुख्यमंत्री ने महोबा में जेवर बिकवाकर बेटे का इलाज कराने का लिया संज्ञान

  • प्रकरण की जांच कर चार दिन में रिपोर्ट के साथ दोषियों पर कार्यवाही के महानिदेशक स्वास्थ्य को दिए निर्देश

महोबा। महोबा जनपद में बेटे के इलाज के लिए मां के जेवर बिकवाने मामले का प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। उन्होंने महानिदेशक स्वास्थ्य से जांच कर प्रकरण में दोषी स्वास्थ्य कर्मियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, महोबा जिले में बीते दिनों एक बेटे के इलाज के लिए मां चरखारी स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पहुंची। आरोप है कि यहां पर इलाज के लिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पैसों की मांग की गई। पैसे न होने पर कर्मियों ने मां के जेवर बिकवा दिए। इस मामले का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वायरल वीडियो प्रकरण का स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है।

उन्होंने ट्वीट कर प्रकरण की जांच के निर्देश देते हुए कहा है कि महोबा में बेटे के इलाज के लिए एक मां के जेवर बिकवाने संबंधी अत्यंत हृदय विदारक खबर है। इस सम्बंध में सीएचसी चरखारी में स्वास्थ्य कर्मियों की कार्यशैली एवं लापरवाहियों से संबंधित सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के प्रकरण में महानिदेशक, स्वास्थ्य को संबंधित अपर निदेशक से दोनों प्रकरणों की जांच कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए। प्रकरण की जांच कर कार्यवाही की रिपोर्ट 4 दिन के अंदर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button