ताज़ा ख़बरमनोरंजन

मशहूर गायक केके कुन्नथ पंचतत्व में विलीन, हजारों चहेतों ने दी भावभीनी विदाई

  • शव यात्रा के दौरान हजारों प्रशंसक साथ रहे, रास्ते भर ‘केके अमर रहे’ गूंजता रहा

मुंबई। मुंबई स्थित वर्सोवा श्मशान भूमि में गुरुवार को दोपहर में मशहूर गायक कृष्णकुमार उर्फ केके कुंन्नथ पंचतत्व में विलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को उनके पिता ने मुखाग्रि दी। मुंबई आवास से वर्सोवा श्मशान भूमि तक शव यात्रा के दौरान उनके हजारों प्रशंसक साथ रहे। रास्ते भर ‘केके अमर रहे’ का नारा लगाते हुए लोग शवयात्रा में शामिल हुए और उन्हें अंतिम विदाई दी। इससे पूरा माहौल शोकाकुल हो गया।

कोलकाता में गुरदास कालेज के नजरुल मंच पर आयोजित कंसर्ट में तबीयत बिगड़ने के बाद कृष्णकुमार कुन्नाथ यानी केके को अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। केके का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात मुंबई लाया गया। इसके बाद गुरुवार को दिन में पार्थिव शरीर को उनके घर पर ही अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। केके का अंतिम दर्शन पाने के लिए उनके प्रशंसकों का तांता लगा रहा। म्यूजिक इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज भी केके के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और काफी लोगों को इस दौरान भावुक देखा गया।

केके को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। गायक उदित नारायण, सिंगर राहुल वैद्य और तोशी साबरी भी अंतिम विदाई देने पहुंचे। बॉलीवुड के फेमस सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य और जावेद अली अपने दोस्त और मशहूर सिंगर केके के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचे। दोनों के चेहरे पर केके के जाने का दुख साफ नजर आया। इसके बाद केके के पार्थिव शरीर को वर्सोवा हिंदू श्मशान भूमि ले जाया गया। सिंगर के अंतिम संस्कार के लिए उनकी अंतिम यात्रा जब उनके घर से निकली तो हर किसी की आंखें नम और दिल में गहरा दर्द दिखा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button