मनोरंजन

जॉनी डेप से कानूनी जंग हारने से मायूस एंबर हर्ड ने बयां किया दर्द

हॉलीवुड अभिनेता जॉनी डेप ने अपनी एक्स वाइफ और हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड के खिलाफ मानहानि मुकदमे में जीत दर्ज की है। वहीं इस मुक़दमे को हारने के बाद एंबर हर्ड काफी मायूस हो गईं हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया है। एंबर हर्ड ने अपनी पोस्ट में लिखा-‘जो निराशा आज मैंने महसूस की है, वह शब्दों से परे है। इस बात से दिल टूट गया कि सबूतों का पहाड़ भी पावर, प्रभाव और मेरे एक्स पति के दबदबे के आगे कुछ नहीं रहा। मैं इस बात से और परेशान हूं कि यह सुनवाई बाकी महिलाओं के लिए क्या मायने रखती है।

यह एक ऐसी जंग है, जहां खुलकर बोलने वाली महिलाओं को सार्वजनिक तौर पर शर्मसार किया जा सकता है। मुझे विश्वास है कि जॉनी के वकील जूरी को प्रभावित करने में कामयाब रहे। मैं दुखी हूं कि मैं यह केस हार गई। लेकिन उससे भी ज्यादा दुखी इस बात से हूं कि मुझे लगता है कि मैंने एक अमेरिकी के रूप में एक अधिकार खो दिया है-स्वतंत्र तौर पर खुलकर बोलने का।’

गौरतलब है एंबर हर्ड ने जॉनी डेप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, साथ ही जबरन संबंध बनाने का भी दावा किया था। रिपोर्ट्स के अनुसार जॉनी डेप और एम्बर के बीच कानूनी लड़ाई की शुरुआत तब शुरू हुई जब एम्बर ने 2018 में एक अखबार में लेख लिखा। इसमें उन्होंने खुद को घरेलू हिंसा का शिकार बताया। इसके बाद जॉनी डेप ने एंबर पर मानहानि का केस कर दिया था। तभी से दोनों अपनी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासे कर रहे थे। लेकिन अब इस फैसला जॉनी डेप के पक्ष में आया है, जिसके बाद एंबर काफी मायूस हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button