उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने धान खरीद के लम्बित भुगतान को शीघ्र कराये जाने के दिए निर्देश

  • खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा ने की विभागीय कार्याें की समीक्षा
  • विगत 02 माह में लगभग 1 लाख 62 हजार नये परिवारों को राशनकार्ड जारी किये गये

लखनऊ। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने धान खरीद के लम्बित भुगतान को शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने वर्तमान में चल रही गेहूं खरीद की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद में तेजी लायी जाए। श्री शर्मा शुक्रवार को अपने बापू भवन स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य एवं रसद विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष किये गये प्रस्तुतीकरण में 100 दिन, 06 माह 02 वर्ष एवं 05 वर्ष की संकल्पित योजनाओं की समीक्षा की तथा निर्धारित समयान्तर्गत पूर्ण किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने सिंगल स्टेज डोरस्टेप डिलिवरी को निर्धारित समयान्तर्गत तत्परता से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार नेफेड द्वारा आपूर्तित चना, नमक एवं खाद्य तेल की आपूर्ति समय से सुनिश्चित कराते हुए निर्धारित वितरण रोस्टर का पर्याप्त प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को अभियान चलाकर आच्छादित करने के निर्देश दिये। विगत 02 माहों में लगभग 1 लाख 62 हजार नये परिवारों को राशनकार्ड जारी किये गये। उनके द्वारा फील्ड स्तरीय अधिकारियों को नियमित रूप से जांच करने के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गयी। उन्होंने कहा निरीक्षण के उपरान्त कृत कार्यवाही की समीक्षा भी की जाय। बैठक में खाद्यायुक्त सौरभ बाबू, विशेष सचिव, खाद्य एवं रसद, समस्त अपर आयुक्त एवं वित्त नियंत्रक द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button