कारोबारताज़ा ख़बर

देश का निर्यात मई में 15.46 फीसदी बढ़कर 37.29 अरब डॉलर हुआ

  • मई में महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंचा

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संकट के बीच निर्यात के र्मोचे पर अच्छी खबर है। देश के वस्तुओं का निर्यात मई, 2022 में 15.46 फीसदी बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। यह अबतक का सबसे अधिक निर्यात है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के मुताबिक मुख्य तौर पर पेट्रोलियम उत्पाद, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान और रसायन क्षेत्र का प्रदर्शन बेहतर रहने से निर्यात बढ़ा है। मंत्रालय के मुताबिक मई में निर्यात 15.46 फीसदी बढ़कर 37.29 अरब डॉलर पर पहुंचा गया है, जबकि आयात 56.14 फीसदी बढ़कर 60.62 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 23.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो इससे पहले मई, 2021 में व्यापार घाटा 6.53 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश का वस्तुओं का निर्यात अप्रैल-मई 2022-23 में 22.26 फीसदी बढ़कर 77.08 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष के पहले दो महीने में निर्यात 63.05 अरब डॉलर रहा था। वहीं, मई 2022 में पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 91.6 फीसदी उछलकर 18.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस दौरान कोयला, कोक और ब्रिकेट्स का आयात बढ़कर 5.33 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल के समान अवधि में दो अरब डॉलर रहा था। इसके अलावा समीक्षाधीन महीने में सोने का आयात बढ़कर 5.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो मई 2021 में 67.7 करोड़ डॉलर रहा था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button