उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

कानपुर बवाल का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी लखनऊ से गिरफ्तार

कानपुर/लखनऊ। कानपुर बवाल के मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी को एसटीएफ ने लखनऊ से दबोचा। कानपुर कमिश्नरेट ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है, हालांकि एसटीएफ के अधिकारी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

कानपुर बवाल का मास्टर माइंड हयात जफर हाशमी की पत्नी जारा जफर हाशमी ने शनिवार को पति के लापता होने की शिकायत सीएमएम कोर्ट में की है। कोर्ट में प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि उनके पति जुमे की नमाज को अदा करने की बात कहकर घर से निकले थे। पत्नी ने यह दावा किया है कि उनके पति को एसटीएफ ने लखनऊ से उठाया है। उनके चारों फोन बंद आ रहे हैं। जबिक बहन ने यह आरोप लगाया है कि उसके भाई को जबरन फंसाया जा रहा है।

हयात जफर हाशमी की गिरफ्तारी को लेकर एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) ने बताया कि उनके पास अभी तक इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं है। वही, प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विशाल विक्रम का भी यह कहना है कि उनकी टीम ने नहीं उठाया है। हो सकता है कि कानपुर की एसटीएफ यूनिट ने गिरफ्तार किया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button