मनोरंजन

क्या करण जौहर की पार्टी में हुआ कोरोना विस्फोट?

लगता है फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर बरपा है। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, आदित्य रॉय कपूर आदि संक्रमित होने की सूचनाएं आ रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर करण जौहर के 50 वें जन्मदिन की पार्टी पर खबरें वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इस पार्टी के बाद बॉलीवुड से कई लोगों के कोरोना हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार करण की पार्टी में शामिल लगभग 55 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

इससे पहले भी कोरोना की दूसरी लहर के दौरान ऐसी खबर सामने आई थी कि करण जौहर के घर हुई पार्टी में कोरोना विस्फोट हुआ। करण जौहर ने इसपर अपनी सफाई दी थी और बताया था कि उनकी और उनके परिवार की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में उनके यहां कोरोना विस्फोट होने का सवाल ही नहीं उठता।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button